Search

 
 
 

गिरिडीह : रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शिव प्रकाश बगेड़िया ने ली जिलापाल की शपथ

 
Giridih : गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित एक सभागार में 2 जुलाई रविवार को रोटरी के झारखंड-बिहार के डिस्ट्रिक्ट 3250 का पदस्थापन समारोह मनाया गया.‌‌ इस समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व डायरेक्टर ए वैंकटेश समेत दोनों राज्यों के 124 क्लबों के कई सदस्य शामिल हुए.‌‌ इस दौरान नए सत्र के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शिव प्रकाश बगेड़िया को जिलापाल की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत रोटरी के कई अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. विधायक ने दोनों राज्यों से आए रोटरी के अधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि रोटरी को इस तरह के जनसेवा के कार्य को जारी रखना चाहिए. रोटरी के अधिकारियों ने विधायक सोनू को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. समारोह को सफल बनाने में राजेंद्र बगेड़िया, गिन्नी सिंह मोंगिया, विकाश बगेड़िया, संजय बगेड़िया, डॉ0 सज्जन डोकनिया, पीयूष मुशद्दी, मयंक राजगढ़िया, वैभव शाहाबादी, अमित गुप्ता, विजय सिंह, राजन जैन समेत कई सदस्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686003&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : नर्सिंग होम के अवांछित तत्वों पर फौरन करें एफआईआर : विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही