Search

 
 
 

गिरिडीह : झारखंड के 1.36 लाख करोड़ रु. दबाकर बैठी है केंद्र सरकार- कल्पना

 
Dumri (Giridih) : गांडेय विधायक कल्पना सोरेने ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झारखंड के एक लाख 36 हजार करोड़ रुपए  दबाकर बैठी है. यदि ये रुपए देती, तो झारखंड में विकास की गति और तेज हो जाती. कल्पना सोरेन डुमरी प्रखंड के आदिवासी बहुल पारगो तिलैया में झामुमो की सभा को संबोधित कर रही थीं. कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में पीएम आवास बंद कर दिया, तो हेमंत सोरेन सरकार ने अबुआ आवास योजना लाकर राज्य के जरूरतमंदों को तीन कमरों वाला आवास दिया. राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना लाकर सूबे की आधी आबादी को सम्मान दिया है. इसी तरह सावित्री बाई फुले, सर्वजन पेंशन,बिरसा हरित ग्राम सहित दर्जनों योजनाएं शुरू कर झारखंडियों को उनका हक देने का काम किया है. सीएम हेमंत सोरेन झारखंड व झारखंडियों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए पूरी संवेदनशीलता से जुटे हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही दिसंबर से मंईयां सम्मान की राशि बढ़कर ढाई हजार रुपए हो जाएगी. राज्य कैबिनेट इस प्रस्ताव को पास कर चुकी है. उन्होंने लोगों से चुनाव में झामुमो के पक्ष में मतदान कर पुनः सरकार बनाने का आह्वान किया. मंत्री बेबी देवी ने कहा कि दिवंगत जगरनाथ महतो के अधूरे कार्यों को पूरा करना है. इसलिए विधानसभा चुनाव में डुमरी सीट पर उन्हें विजयी बनाएं. सभा को मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो राजू ने भी संबोधित किया. इससे पूर्व सभा में पहुंचने पर कल्पना सोरेन एवं बेबी देवी का आदिवासी परंपरा से स्वागत किया गया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, मुखिया जगदीश महतो, राजकुमार पांडेय, कारी बरकत अली, भोला सिंह, राकेश महतो, नंदलाल शर्मा, उपेन्द्र महतो, चांदी महतो, मिथलेश महतो, शमसुद्दीन अंसारी, हाजी मुमताज अहमद, कमलापति मंडल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे कल्पना सोरेन ने शंकरडीह के हुरसोडीह में भी सभा के संबोधित किया, वहीं, रांगामाटी रेलवे फाटक से डुमरी चौक तक रोड-शो किया. यह भी पढ़ें : मुख्य">https://lagatar.in/chief-electoral-officer-held-a-meeting-with-the-officials-of-postal-ballot-cell-of-all-the-districts/">मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिले के पोस्टल बैलेट सेल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही