Search

 
 
 

गिरिडीह : निमियाघाट में रिवॉल्वर की नोक पर सीएसपी संचालक से 2 लाख की लूट

 
Dumri (Giridih) : निमियाघाट थाना क्षेत्र के लोहेडीह के समीप गुरुवार को दो अपराधियों ने रिवॉल्वर की नोक पर सीएसपी संचालक से 2 लाख 12 हजार रुपए लूट लिये. इस संबंध में लोहेडीह निवासी सीएसपी संचालक अनंतलाल साहू ने थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है. अनंत साहू दूध का कारोबार करने के साथ पेटीएम पेमेंट बैंक और एयरटेल पेमेंट बैंक के लिए सीएसपी का काम करते हैं. बताया गया कि प्रतिदिन की तरह अनंतलाल साहू दूध बांटने के साथ-साथ ग्राहकों से भुगतान की राशि लेकर बाइक से असनासिंघा जा रहे थे. रास्ते में लोहेडीह रेलवे फाटक के समीप दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और रिवॉल्वर का भय दिखाकर उनके पास से 2 लाख 12 हजार रुपया लूटकर पैदल ही फरार हो गए. भुक्तभोगी ने बताया कि दोनों बदमाश उनकी कनपटी में रिवॉल्वर सटाकर सुनसान स्थान पर ले गए और जेब से रुपये निकाल कर भाग गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-senior-congress-leader-of-jharia-madanlal-khanna-passes-away/">धनबाद

: झरिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदनलाल खन्ना का निधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही