Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट मीटर पर खर्च होंगे 225 करोड़ रुपए

Giridih : केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में बुधवार 17 मई को परिसदन में जिला विद्युत समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में रिबेल डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर सिस्टम (आरडीएसएस) पर चर्चा की गई. विद्युत विभाग के महाप्रबंधक प्रदोष कुमार ने बताया कि गिरिडीह जिले में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर 180 करोड़ और स्मार्ट मीटर पर 45 करोड खर्च किए जाएंगे. दोनों कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया में है. टेंडर के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर व स्मार्ट मीटर पर कार्य शुरू किया जाएगा.

                13 किलोमीटर में केबलिंग कार्य

उन्होंने बताया कि जिले में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए 13 किलोमीटर में केबलिंग का कार्य किया जाएगा. विद्युत पोल बदले जाएंगे. कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए हर 3 माह में एक बार समिति की बैठक होगी. प्रगति की समीक्षा में कार्य की गुणवत्ता पर विशेष चर्चा की जाएगी. उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों से लिस्ट मांगी गयी है. इसके अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जाएगा.

                 बिजली हादसे में मौत पर 5 लाख

बैठक में विद्युत हादसे में मौत पर भी चर्चा की गई. हादसे में किसी की मौत होने पर परिजनों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा. वहीं गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख की राशि दी जाएगी. समिति की बैठक में 370 गांव में विद्युत बहाल पर भी चर्चा की गई. गौरतलब है कि जिले में 370 गांव ऐसे हैं जहां अब भी बिजली नहीं पहुंच सकी है. बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री के अलावा बगोदर विधायक विनोद सिंह, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसी विल्सन भेंगरा और विभागीय अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gawan-five-day-yoga-training-camp-organized-for-teachers/">यह

भी पढ़ें : गावां : शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही