Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : लंबे इंतजार के बाद गिरिडीह में आरटी-पीसीआर जांच शुरू

Giridih :  लंबे इंतजार के बाद बरमोरिया कोविड सेंटर में आरटी-पीसीआर जांच शुरू हुई है. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि यहां मशीन इंस्टॉल के बावजूद जांच शुरू नहीं की जा सकी थी. 2 जून की शाम से जांच शुरू हुई. मशीन में एक बार में 92 सैंपल की जांच होगी. कोविड के समय और बाद में आरटी-पीसीआर जांच के लिए गिरिडीह से सैंपल रांची, हजारीबाग और धनबाद भेजी जाती थी. जहां से रिपोर्ट आने में 3 से 4 दिन लग का वक्त लगता था. सिविल सर्जन के अनुसार आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट 8 घंटे में उपलब्ध होगी. जरूरत पड़ने पर प्राइवेट नर्सिंग होम से भी सैंपल संग्रह कर इस मशीन में जांच की जाएगी. उल्लेखनीय है कि आरटी-पीसीआर मशीन यहां एक साल पूर्व आ गई थी, लेकिन आईसीएमआर से निबंधन नहीं होने और टेक्निशियन के अभाव के चलते जांच शुरू नहीं हुई थी. कागजी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद मुख्यालय से चार टेक्निशियन, एक पैथोलॉजिस्ट और एक कंप्यूटर ऑपरेटर बहाली की स्वीकृति मिलने पर जांच शुरू की गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654876&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सांसद व विधायक ने किया प्रशासनिक भवन का शिलान्यास,निगम कर्मी रहे नदारद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही