Search

गिरिडीह : सदर अस्पताल को मिली दो एंबुलेंस

Giridih : राज्य सरकार की ओर से  सदर अस्पताल गिरिडीह  को दो एंबुलेंस दी गई है. दोनों एंबुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा से युक्त है. भविष्य में दो और एंबुलेंस दी जाएगी. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होती है. इस एंबुलेंस में गंभीर रूप से बीमार मरीज को अस्पताल ले जाते समय सुविधा होती है. जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन दी जाती है. इस एंबुलेंस के परिचालन से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा में गुणात्मक सुधार होगा. दो और एंबुलेंस आने के बाद तय किया जाएगा कि जिले के किस प्रखंड में एंबुलेंस भेजी जाए? यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=550081&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 12 फरवरी को तेजस्वी यादव का रांची दौरा, कार्यक्रम में लेंगे भाग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp