Search

 
 
 

गिरिडीह : दुर्गा पूजा को लेकर साप्ताहिक हाट में जमकर हुई बकरों की बिक्री

 
Giridih : दुर्गा पूजा को लेकर शहर के हुटटी बाजार में लगने वाले साप्ताहिक हाट में 25 सितंबर को बकरों की बिक्री जमकर हुई. हर सप्ताह रविवार को यह हाट लगता है. वैसे इस हाट में हर सप्ताह बकरों की बिक्री होती है लेकिन दुर्गा पूजा और होली से पूर्व ज्यादा बकरे बेचे जाते हैं. बकरों के दाम अलग-अलग निर्धारित थे. दो हजार रुपए से लेकर तीस हजार रुपए तक के बकरे थे. हाट परिसर बकरों से भरा था. दुर्गा पूजा में नवमी तिथि को बलि देने की पुरानी परंपरा है. वैसे बलि वही श्रद्धालु देते हैं जो मन्नत किए होते हैं. बलि देने के लिए ही बकरों की बिक्री हुई. इस हाट में जिले के दूर दराज से ग्रामीण बिक्रेता बकरे बेचने आते हैं. आगामी दो अक्टूबर को भी बकरों की बिक्री होगी. तीन अक्टूबर को भी यहां विशेष हाट लगेगा. होली से एक दिन पहले भी विशेष हाट लगाकर बकरों की बिक्री की जाती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=428942&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाबूलाल ने नक्सल प्रभावित इलाके का किया दौरा, सुनी समस्याएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही