Search

 
 
 

गिरिडीह: सलूजा गोल्ड एजुकेशनल ट्रस्ट ने एजुकेशन क्षेत्र में बढ़ाया एक और कदम

 
Giridih: एजुकेशन के क्षेत्र में एक और अहम भूमिका सलूजा गोल्ड एजुकेशनल ट्रस्ट ने निभाई है. बच्चों के बेहतर एजुकेशन के उद्देश्य से वर्ष 2020 में शुरू हुई सलूजा गोल्ड प्री प्राईमरी मिलीमीटर की तीसरी शाखा की शुरूआत पचंबा स्थित केडिया धर्मशाला के पास हुआ. समूह के चैयरमेन डॉ अमरजीत सिंह सलूजा ने 18 अप्रैल की देर शाम स्कूल का उद्घाटन किया. चैयरमेन ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए हमलोगों ने इस शाखा की शुरुआत की है. स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने बताया कि मोतीलेदा व बरगंडा में शाखाएं खोलने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार करने के उद्देश्य से पचंबा में शाखा खोली गई है. मौके पर ट्रस्ट के डिप्टी चैयरमेन तरणजीत सिंह सलूजा, पूनम प्रकाश, सीए विकास खेतान, चैंबर अध्यक्ष निर्मल झुनझूनवाला, हरदीप कौर सहित कई गणमान्य लोग व शिक्षिकाएं मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612256&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगाबाद : दो माह से लापता किशोर का नहीं मिला सुराग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही