Search

गिरिडीह: धनबाद से बिना जांच ही लौट आया आरटी-पीसीआर के लिए भेजा गया सैंपल

Giridih : गुरुवार 20 अप्रैल को आरटी-पीसीआर जांच के लिए गिरिडीह से धनबाद भेजे गये डेढ़ सौ सैंपल बिना के ही वापस गिरिडीह लौट आये. विभाग इन्हें अब रांची भेजने की तैयारी में हैं. सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने शुक्रवार 21 अप्रैल को इसकी जानकारी दी. अब तक करोना की आरटी-पीसीआर जांच के लिए गिरिडीह से धनबाद, हजारीबाग व रांची सैंपल भेजे जाते रहे है. सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा जांच के मामले में धनबाद को पहली प्राथमिकता देते रहे हैं.  सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने बताया कि धनबाद में फिलहाल आरटी-पीसीआर की जांच नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि महीने के अंत तक यह सुविधा गिरिडीह में बहाल कर दी जाएगी. कहा कि बरमोरिया में मशीन इंस्टॉल कर ली गई है. कुछ ज़रूरी कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गिरिडीह में इंस्टॉल की गई मशीन की क्षमता 8 घंटे में 96 रिपोर्ट तैयार करने की है. यह">https://lagatar.in/giridih-market-decorated-from-city-to-village-for-eid/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ईद को लेकर शहर से गांव तक सजा बाज़ार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp