Search

 
 
 

गिरिडीह : निगम कर्मियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था खस्ताहाल

 
Abhay Verma Giridih : नगर निगम कर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. शहर में हर तरफ़ कचरा फैल गया है. बारिश के बाद अब संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है. मोहल्लों में सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं. घर के कूड़े सड़क किनारे जहां-तहां फेंके जा रहे हैं. आलम यह है कि गलियों की कौन कहे, शहर की मुख्य सड़कों पर भी कूड़ा कचरा का ढेर पड़ा हुआ है. हैरान करने वाली बात यह है कि मौसमी बीमारी के फैलने की तमाम आशंकाओं के बीच नगर निगम प्रशासन बिल्कुल हाथ पर हाथ धरे बैठा है.

हालात हो रहे बदतर

बरसाती पानी व नाली में बह रहे गंदे पानी के कारण स्थिति और भयावह हो गई है. कचरे के ढेर से दुर्गंध उठ रहा है. कई स्थानों पर कचरा पानी में तैरता नजर आ रहा है. हालांकि आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल पर नहीं है. लेकिन हड़ताली निगम कर्मियों के भय से कोई कुछ करने को तैयार नहीं है.

ज़िद पर अड़े हैं हड़ताली निगम कर्मी

निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार 23 सितंबर को भी प्रदर्शन किया. झारखंड लोकल बॉडिज़ इम्पलाइज़ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह खुद गिरिडीह की कमान संभाले हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि पूरे राज्य में हड़ताल सफलतापूर्वक जारी है. 24 सितंबर को शहर में कर्मियों की रैली निकाली जाएगी साथ ही विधायकों के आवास का घेराव किया जाएगा. अशोक सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर मांगें पूरी हुए बिना हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी.

विधायक ने शुरु की पहल

गिरीडीह विधायक सूदिव्य कुमार सोनू खुद पहल कर सरकार और संघ के बीच लाइजनिंग करने में लगे हैं. बताया जा रहा है कि विधायक ने विभाग के मंत्री से लेकर वरीय अधिकारियों से भी बात की है. यह">https://lagatar.in/giridih-mp-sports-festival-football-tournament-from-september-29-preparations-begin/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट 29 सितंबर से, तैयारी शुरु [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही