Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सरिया-नारायणपुर पथ का होगा जीर्णोद्धार, विधायक ने किया शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
25.5 करोड़ रुपये लागत से 44 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा कायापलट
Saria (Giridih) : बुधवार को सरिया प्रखंड क्षेत्र के सरिया से भाया कठवारा नारायणपुर पथ का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसका शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक बिनोद कुमार सिंह ने 26 जुलाई को चन्द्रमारणी में किया. कार्यक्रम का संचालन कुश कुमार ने किया. विधायक बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरिया से नारायणपुर तक जाने वाली 44 किलोमीटर लंबी सड़क का पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन शिलान्यास किया था. आज इसके निर्माण की विधिवत शुरुआत की गई.

सरिया व गिरिडीह के बीच की जीवन रेखा है यह सड़क : बिनोद कुमार सिंह

विधायक श्री सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के समय बगोदर विधानसभा की विकास गति धीमी हो गई थी, जिसे अब गति दी जा रही है. विधायक ने कहा कि सड़क बनाने वाले संवेदक सड़क के जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता का ख्याल रखें. स्थानीय ग्रामीण भी इस कार्य पर नजर रखें, ताकि कार्य बेहतर हो. मालूम हो कि इस सड़क के जीर्णोद्धार कार्य कोडरमा की अमिताभ कंस्ट्रक्शन को सौंपी गई है. इसकी प्राक्कलित राशि 25 करोड़ रुपये, जबकि सड़क की लंबाई 44 किलोमीटर है. कार्यक्रम में जिप सदस्य लालमणि यादव, सोनू पांडेय, कामेश्वर यादव, जिम्मी चौरसिया, कुश कुशवाहा, राहुल मंडल, अमन पांडेय, पुष्पा कुमारी, अरविंद पांडेय, धीरज मंडल, टूटू पांडेय, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=711172&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मुहर्रम में पत्थरबाजी, आगजनी से निपटने का पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही