Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पीएम आवास में घपला, बिचौलियों ने लाभुकों के खाते से निकाल ली मजदूरी की राशि

Advertisement
Advertisement

गावां प्रखंड के सेरूआ पंचायत का मामला, 30 लाभुक महिलाओं ने बीडीओ से की शिकायत

मुखिया और पंचायत सचिव से मिलीभगत कर निकासी का आरोप

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड में सरकारी कार्यों में बिचौलिए पूरी तरह हावी हैं. प्रखंड की सेरूआ पंचायत में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ 25 जुलाई मंगलवार को लाभुकों का गुस्सा फूट पड़ा. पीएम आवास योजना की 30 लाभुक महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को आवेदन सौंपा. महिलाओं ने आरोप लगाया कि मुखिया और पंचायत सचिव की मिलिभगत से बिचौलियों ने योजना में मनरेगा के तहत मजदूरी की राशि उनके खाते से निकाल ली. कुछ लाभुक महिलाओं ने पंचायत सचिव और मुखिया पर योजनाओं के चयन में भी मनमानी करने का आरोप लगाया. कहा कि आवास की मंजूरी के लिए पैसे की मांग की जाती है. पैसा नहीं देने पर उनका आवेदन दो साल से लटका दिया गया है और सुखी-सम्पन्न लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है. आरोप है कि सेरूआ के ही मिलन मुसहर के पीएम आवास की पहली क़िस्त के रूप में 40 हजार रुपए उसके खाते में आए थे, जिसमें से मिलन ने 17 हजार की निवासी की थी. बिचौलियों ने धोखे से उसका आधार कार्ड व पासबुक मांगकर बाकी 23 हजार रुपए उसके खाते से निकाल लिया.

बीडीओ ने कार्रवाई नहीं की तो होगा आंदोलन : लाभुक

लाभुक अनिता देवी, मोती रविदास, अनिता देवी, मरनी देवी, शकुंतला देवी, गौरवा देवी, मिलन मुसहर, लालजीत मुसहर, प्रदीप मुसहर झलवा देवी, फुलवा देवी, सोमैया देवी, प्रकाश मुसहर, मनोज मुसहर व पिंटू मुसहर ने बताया की बीडीओ को आवेदन देकर पीएम आवास में हो रहे भ्रष्टाचार से अवगत करा दिया गया है. अगर बीडीओ के स्तर से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे लोग आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे.

सेरूआ ही नहीं, पूरे ब्लॉक में है भ्रष्टाचार : विधायक प्रतिनिधि

विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि पीएम आवास योजना में मनरेगा मद की मजदूरी के गबन का मामला सिर्फ सेरुआ पंचायत का नही है, बल्कि पूरे प्रखंड में यह खेल चल रहा है. उन्होंने बीडीओ से मांग की कि पीएम आवास में लाभुकों को जो मनरेगा के तहत मजदूरी राशि मिलती है वह लाभुक के ही खाते में जाए. इसकी व्यवस्था की जाए.

मुखिया ने दी सफाई

इस संबंध में सेरूआ पंचायत के मुखिया गुरुसहाय रविदास ने कहा कि पीएम आवास योजना में मनरेगा मद से मिलने वाली मजदूरी की अगर अवैध निकासी हुई है, तो इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है. कहा कि मेरे पास जो भी डिमांड लेकर आते हैं, आवेदन पर हस्ताक्षर कर देता हूं.

शिकायत मिली है, जांच के बाद होगी कार्रवाई : बीडीओ

बीडीओ महेंद्र रविदास ने बताया कि सेरूआ पंचायत से मंगलवार को कुछ लाभुकों ने ब्लॉक आकर पीएम आवास में गड़बड़ी की शिकायत की है. आवेदन ऑफिस में प्राप्त हुआ है. पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-outrage-over-non-payment-of-gratuity-to-retired-coal-workers/">धनबाद:

रिटायर्ड कोल कर्मियों का ग्रेच्युटी भुगतान नहीं होने से आक्रोश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही