Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : साइक्लोथाॅन में भाग लेकर स्कूली बच्चों ने लोगों को किया जागरूक

Advertisement
Advertisement

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत मोदी धर्मशाला से निकली रैली

Giridih : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 27 अगस्त रविवार को गिरिडीह शहर में साइक्लोथाॅन का आयोजन हुआ. सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, प्रेरणा शाखा व नवजीवन नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में निकली साइकिल रैली में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, किरण पब्लिक स्कूल व कार्मेल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. स्कूली बच्चों ने लोगों केा भ्रूण हत्या रोकने, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व रक्तदान के लिए लोगों को जगारूक किया. इससे पूर्व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम ने मोदी धर्मशाला परिसर से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल  सतविंदर सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा, हरेंद्र सिंह सलूजा उर्फ गिन्नी, वैभव शाहाबादी, नम्रता शाहाबादी, कविता राजगढ़िया, प्रेरणा की रिया शर्मा, रोटरी क्लब के राजेश जालान, नवजीवन नर्सिंग होम की डायरेक्टर स्वाति बगेड़िया, अभिषेक बगेड़िया, उज्ज्वल सिद्धार्थ सिन्हा समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/mastermind-selling-illegal-lottery-tickets-arrested-in-giridih/">गिरिडीह

में अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाला मास्टरमाइंड  गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही