Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए स्कूल के बच्चों ने की प्रार्थना

Advertisement
Advertisement

किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में प्रार्थना सभा का आयोजन

Giridih : कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में 23 अगस्त बुधवार को चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. प्रार्थना सभा में विद्यालय के नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो और विश्व में भारत अपनी वैज्ञानिक क्षमता का परचम लहराए. विद्यार्थिओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान आज इतना आगे बढ़ गया है कि धरती से लेकर अंतरिक्ष तक के ढेरों रहस्यों की खोज कर ली है. इसी कड़ी में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी. निदेशक राजीव रंजन सिंह ने भारतीय वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया और कहा कि उनलोगों के अथक प्रयास से यह भारत के लिए गौरवशाली क्षण है. प्राचार्य राघव भोक्ता ने बच्चों को चंद्रमा से संबंधित रोचक जानकारियां दी. प्रार्थना सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pakur-demand-to-run-special-train-between-rampurhat-to-barharwa/">

पाकुड़ : रामपुरहाट से बड़हरवा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही