Search

 
 
 

गिरिडीह : एमडीएम में स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था होगी लागू- डीसी

 
शुभम संदेश अखबार का असर Giridih : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के लिए अब स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू की जाएगी. 23 फरवरी को शुभम संदेश दैनिक अखबार में एमडीएम से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन इसे गंभीरता से लिया है. विदित हो कि पूर्व में स्कूलों को स्थानीय एफसीआई गोदाम से एमडीएम का चावल खुद ले जाना पड़ता था. लोडिंग और अनलोडिंग का खर्च खुद स्कूलों को ही देना पड़ता था. लोडिंग और अनलोडिंग में तीन से चार हजार रुपए खर्च होता था. नई व्यवस्था में एमडीएम का चावल स्कूल तक पहुंचाया जाएगा. डीसी ने एमडीएम स्टेप डिलीवरी को लेकर समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली. डीसी ने आपसी समन्वय स्थापित कर स्टेप डिलीवरी को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया. डीसी ने जिला शिक्षा अधीक्षक विनय कुमार को चावल परिवहन के लिए एजेंसी का चयन करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी शशि भूषण मेहरा समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=565518&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : टीबी ग्रसित 10 मरीजों के बीच किया गया पोषाहार का वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही