Search

 
 
 

गिरिडीह : पेड़ से टकराकर स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर

 
Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के गावां पावर सबस्टेशन के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.हादसे में स्कूटी सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया कि गावां निवासी प्रमोद स्वर्णकार का 14 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार स्कूटी पर सवार होकर  घर से पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था. रास्ते में पावर सबस्टेशन से थोड़ा आगे टर्निंग के पास स्कूटी पेड़ से टकरा गई. इससे वह गंभीर होकर सड़क पर गिर गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे 108 एंबुलेंस से सहारे गावां सीएचसी ले जाया गया. डॉ काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन उसे रांची ले गये. उसके सिर में गंभीर चोट है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-a-young-man-returning-home-after-closing-his-shop-died-in-a-road-accident/">गिरिडीह

: दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही