Search

 
 
 

गिरिडीह : स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

 
Tisri (Giridih) :  तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक में आज सोमवार को एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी. स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक चालक कई फीट दूर जाकर गिरा. वहीं स्कॉर्पियो सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गयी. इस हादसे में बाइक सवार सतगांवा निवासी बिपिन कुमार सिंह को मामूली चोट आयी. जबकि स्कॉर्पियो में सवार लोग बाल-बाल बच गये. हादसे की सूचना के बाद तिसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया.

स्कॉर्पियो से खटोरी से बाराती में शामिल होकर लौट रहे थे सभी 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिपिन कुमार सिंह बाइक से मिर्जागंज से अपने घर सतगांवा जा रहा था. वहीं स्कॉर्पियो में सवार 5-6 लोग देवरी के खटोरी से बाराती में शामिल होकर लौट रहे थे. वापसी के क्रम में थम्भाचक में स्कार्पियो अनियंत्रित हो गयी और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही