Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चार युवक घायल

Giridih : गिरिडीह-बेंगाबाद सड़क मार्ग पर 14 मई की सुबह सोनबाद के निकट एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटने से इसमें सवार चार युवक घायल हो गए और धक्का लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि स्कॉर्पियों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से चारों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. सुबह के समय चारों युवक स्कॉर्पियो से खंडोली घूमने जा रहे थे. इसी दरम्यान दुर्घटना हो गई. वाहन पलटने की खबर पाकर बेंगाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्कॉर्पियो को सड़क पर से हटवाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635788&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु छात्रों ने निकाली साइकिल रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही