Search

 
 
 

गिरिडीह : तलाठी तीर्थ के सचिव दीपक मेपनी का निधन

 

हार्ट अटैक को बताया जा रहा मौत का कारण

Pirtand(Giridih): जैन के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित तलाठी तीर्थ के समाजसेवी दीपक मेपानी का निधन 13 सितंबर को हार्ट अटैक के कारण हो गया. दीपक मेपानी 49 वर्ष के थे और अपने पीछे वह भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. मेपानी मधुबन में जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक तपागच्छ संघ तलहटी तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर और भवन के सचिव पद पर थे. वे मधुबन क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. बुधवार को इनके निधन की सूचना मिलने के बाद पूरे मधुबन में शोक की लहर दौड़ी. यहां यह बता दे कि बुधवार की सुबह नवजीवन नर्सिंग होम में दीपन मेपनी का निधन हो गया है. इनके पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल से उनके निजी आवास मधुबन बंगला में लाया गया. जहाँ उनके अंतिम दर्शन के लिए मधुबन की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, कर्मचारी व मधुबन समाज के सैकड़ो लोगों का तांता लग गया. इनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताई जा रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-white-quartz-stone-business-in-the-name-of-nayak-super-cement-factory-exposed-four-arrested/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : नायक सुपर सीमेंट फैक्ट्री के नाम पर सफेद क्वार्टज पत्थर के धंधे का खुलासा, चार गिरफ्तार      [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही