Search

गिरिडीह : मतदान प्रक्रिया में आयोग के निर्देशों का पालन करें सेक्टर मजिस्ट्रेट- डीसी

Giridih : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गिरिडीह व डुमरी विधानसभा क्षेत्र में 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गुरुवार को सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्हें उनके दायित्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. डीसी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में अपने जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से समझें और चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें. आयोग की गाइडलाइन का अच्छे से अध्ययन कर लें और अपने कार्यों का निष्पादन उसी के अनुरूप करें. निष्पक्ष चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है, साथ ही बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है. मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी सजग होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि मतदान के दौरान विधि-व्यवस्था  को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी समन्वय बनाकर काम करेंगे. बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व सुरक्षा बल उपलब्ध हैं. मतदान में कोई गड़बड़ी नहीं हो इसे सुनिश्चित करें. बैठक में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को मॉक पोल प्रक्रिया,  एक्चुअल पोल समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी गई. यह भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mla-sunita-chaudhary-reached-giridih-sought-votes-for-husband-chandraprakash/">रामगढ़

विधायक सुनीता चौधरी पहुंचीं गिरिडीह, पति चंद्रप्रकाश के लिए मांगा वोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp