Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी व गावां के विकास में स्व. बलदेव साव का अहम योगदान- बाबूलाल

 

पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच धोती-साड़ी का वितरण, हुआ दरिद्रनारायण भोज भी

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड के पिहरा में 17 जुलाई को स्व. बलदेव साव की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ हवन पूजन से हुआ. बाबूलाल सहित सभी गणमान्य लोगों ने स्व. बलदेव साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्ष 2000 के पहले क्षेत्र की स्थिति अत्यंत भयवाह थी. तीसरी व गावां के लोग आतंक से साये में जी रहे थे. चुनाव में उन्हें वोट भी नहीं देने दिया जाता था. बलदेव साव सरीखे लोगों के बलिदान व संघर्ष के फलस्वरूप क्षेत्र में शांति बाहल हुई और विकास हुआ. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में इस क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है. क्षेत्र में शांति बहाल करवाने में स्व बलदेव साव मिल के पत्थर थे. मुखर विरोध के कारण 16 जुलाई 2003 की देर रात उग्रवादियों ने उनकी हत्या कर दी. पुण्यतिथि पर सैकड़ों गरीब महिला-पुरुषों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया. दरिद्र नारायण भोज में भी बड़ी संख्या में लोगों को भोजन कराया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्दी प्रसाद यादव व संचालन अरविंद गुप्ता ने किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुरेश साव, मनोज यादव, महेश राम, विजय सिंह, राजकुमार सिंह, योगेंद्र साव, सौदागर साव, बालकिशुन साव, रोजम अली समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-got-12-medals-5th-place-in-junior-athletics-championship/">जामताड़ा

को जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 12 मेडल, मिला 5वां स्थान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही