Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विश्व उद्यमिता दिवस पर युवाओं को दी गई स्वावलंबन की सीख

Advertisement
Advertisement
नौकरी लेने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनना चाहिए : मिथलेश कुमार     
Giridih : गिरिडीह के मंगलम मॉल स्थित विक्रमादित्य क्लासेस इंस्टीट्यूट में 21 अगस्त को स्वाबलंबी भारत अभियान के अंतर्गत विश्व उद्यमिता समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मिथलेश कुमार ने युवाओं को स्वाबलंबी बनने की सीख दी. उन्होंने कहा कि हमें नौकरी लेने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनना चाहिए और इसके लिए हमें स्वरोजगार से जुड़ना चाहिए. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अभिव्यक्ति फाउंडेशन के कृष्ण कांत ने कि हमें रोजगार के लिए किसी पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं है. हमें इसकी शुरुआत खुद करनी चाहिए. कोई भी सरकार शत प्रतिशत बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे सकती है. इसलिए हमे स्वाबलंबन की ओर लौटना ही पड़ेगा. स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक संतोष कुमार पाण्डेय ने स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत गिरिडीह में हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि स्वाबलंबी भारत अभियान देश के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक संगठनों से मिलकर चलाया जा रहा एक राष्ट्र व्यापी अभियान है.

सभी सफलताओं का मूल कड़ी मेहनत है : गौरव

विक्रमादित्य क्लासेस के डायरेक्टर सह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गिरिडीह विभाग संयोजक कुमार गौरव ने युवाओं के कड़ी मेहनत करने की सलाह देते हुए कहा कि सभी सफलताओं का मूल कड़ी मेहनत है. कार्यक्रम में आशीष कुमार ने कहा युवाओं को भी छोटे स्टार्टअप से शुरुआत करनी चाहिए और लगातार मेहनत करना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वाबलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक मुकेश पाण्डेय ने की. स्वदेशी जागरण मंच के जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख सूरज कुमार मोदी ने कहा कि स्वदेशी को अपनाते हुए हमलोगों को स्वरोजगार की ओर बढ़ने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में स्वाबलंबी भारत अभियान के रितेश पाण्डेय, नीरज चौधरी, शशि कुमार, शशिकांत वर्मा, रवि शंकर, गौरव कुमार अंशु, कुंदन कुमार केशरी, रविन्द्र यादव आदि ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736022&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मां की हत्या के आरोपित की पुलिस कस्टडी में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही