Search

 
 
 

गिरिडीह : वरिष्ठ जेएमएम नेता चंदन किस्कू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 
Giridih : बेंगाबाद प्रखंड के ताराजोरी गांव निवासी जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंदन किस्कू का निधन 17 सितंबर की देर रात हो गया. 72 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली. उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. वे जेएमएम के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. दो बार जेएमएम के बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष रहे. जेएमएम के टिकट पर गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक निर्वाचित हुए. जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे. उनका अंतिम संस्कार 18 सितंबर की दोपहर उनके पैतृक गांव ताराजोरी में किया जाएगा. बेंगाबाद विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने उन्हें जेएमएम के समर्पित नेता करार देते हुए कहा कि पार्टी उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगी. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. ईश्वर से विनती है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. जेएमएम नेता सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू ने कहा कि चंदन किस्कू आदिवासी समाज के कद्दावर नेता थे. आदिवासी समाज के अलावा अन्य समाज में भी उनकी पैठ थी. उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं. चंदन किस्कू के निधन पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महलाल सोरेन, प्रमिला मेहरा, शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, दिलीप मंडल, नागेश्वर प्रसाद सिंह, नीलकंठ मंडल, विजय सिंह, शंकर मंडल, बासुदेव यादव, टुपलाल मंडल, मधु राय, मो. जाकिर हुसैन, इनामुल हक, फखरुद्दीन, पवन सिंह, काशीडीह निवासी बाबूलाल हांसदा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=421792&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मध्यस्थता स्पेशल ड्राइव में 35 मामलों का निष्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही