Search

गिरिडीह : सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लगन से करें पढाई : बीडीओ

वर्ष 2023 के इंटर व बोर्ड के टॉपरों को किया सम्मानित
Dumri (Giridih) : 24 जुलाई को केबी उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकिरा ने वर्ष 2023 में हुए बोर्ड एवं इंटर की परीक्षा के चार टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीडीओ ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी. कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से पढाई करें तभी सफलता मिलेगी. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने संघर्ष के दिनों की यादों को साझा किया और उनकी हौसलाअफजाई की. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक पंकज प्रसाद सिंह के साथ शिक्षक भगवान दत्त मिश्र, फारूक अंसारी, प्रमोद कुमार, विजय कुमार मंडल, अचिन्त्या दत्ता, कार्तिक वर्मा, मीरा कुमारी, अमरनाथ मिश्रा, देवशरण मिश्रा, शैलेश कुमार, अन्नपूर्णा कुमारी, नीतू वर्मा, अपर्णा बास्की, पायल कुमारी, सुभाष मुर्मू, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-shikharji-sanitation-committee-will-plant-saplings-on-parasnath-mountain/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पारसनाथ पहाड़ पर पौधरोपण करेगी शिखरजी स्वच्छता समिति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp