गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लेकर कुप्रथाएं व अंधविश्वास से दूर रहने की दी सीख
Dumri(Giridih): सेवा भारती से जुड़े आचार्यों व महिला सदस्यों का मिलन समारोह-सह-बौद्धिक प्रशिक्षण 25 सितंबर को मथुरासिनी भवन इसरी बाजार में हुआ. इस दौरान उपस्थित महिलाओं व आचार्यों को डायन प्रथा, सरकार की ओर से संचालित रोजगारपरक कार्यक्रम, महिला आरक्षण, शिक्षा का महत्व आदि की जानकारी दी गई. वक्ताओं ने कहा कि समाज में कुछ कुप्रथाएं व अंधविश्वास आज भी व्याप्त है. डायन प्रथा, दहेज प्रथा आदि को समाप्त करने में महिलाओं को आगे आना होगा. कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने व परिवार की परिपक्वता में महिलाओं का शिक्षित होना आवश्यक है. इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को सुकथराज हुंडिया (अहमदाबाद) की ओर से करमा परब की उपहार स्वरूप साड़ी, गमछा एवं श्रृंगार सामग्री का वितरण किया गया. अध्यक्षता सतीश्वर प्रसाद सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत जायसवाल ने किया. कार्यक्रम में गुरुशरण न्यासी, सुकथराज हुंडिया (अहमदाबाद) मनोज छापरिया, कृष्ण बगड़िया, संजय राजगढ़िया, प्रो धनेश्वर विद्यार्थी, सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, गौरीशंकर, प्रशांत जायसवाल, अरूण जायसवाल आदि उपस्थित हुए. यह">https://lagatar.in/giridih-three-youths-injured-in-direct-collision-between-bike-and-car/">यहभी पढ़ें: गिरिडीह : बाइक व कार की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment