Search

 
 
 

गिरिडीह : सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

 
Giridih : गांडेय प्रखंड स्थित गांधीनगर मैदान में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अक्टूबर से हो गई. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद् अध्यक्ष मुनिया देवी और गांडेय प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने संयुक्त रूप से किया. टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही है. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुनिया देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टूर्नामेंट का आयोजन होने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है. सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें, जिससे उन्हें जिला और राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिले. खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन होता है. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि गांडेय प्रखंड में बेहतर खेल मैदान की कमी है, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है. उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से स्टेडियम निर्माण की मांग की. मौके पर मुखिया अमृत लाल पाठक व अकबर अंसारी, उपप्रमुख बीरू लाल, श्याम पाठक, जितेंद्र मंडल, प्रवीण गुप्ता, मो. आलम समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=452529&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : धनतेरस पर एक सौ करोड़ का कारोबार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही