Search

 
 
 

गिरिडीह : शारदीय नवरात्र शुरू, दुर्गा मंडपों में की गई पहले स्वरूप की पूजा

 
Giridih : कलश स्थापना के साथ ही 26 सितंबर को शारदीय नवरात्र शुरू हो गया. सुबह होते ही सभी दुर्गा मंडपों से मंत्रोच्चार का उद्घोष सुनाई देने लगा. शहर से लेकर गांव तक के सभी दुर्गा मंडपों में कलश स्थापना के बाद भक्तों ने मां दुर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की. गिरिडीह शहरी क्षेत्र के एकेडमी स्कूल, श्री श्री आदि दुर्गा मंडप, छोटकी माता, बभनटोली, हुटटी बाजार, महादेव तालाब रोड, हुटटी बाजार हरिजन टोला, विजय इंस्टीट्यूट बरमसिया, आरगाघाट दुर्गा मंडप, पुराना जेल परिसर, रेलवे स्टेशन दुर्गा मंडप, बोड़ो दुर्गा मंडप, सार्वजनिक दुर्गा मंडप पचम्बा, ग्रामीण क्षेत्रों में सिरसिया, बनियाडीह, मंडल कारा, सेंट्रल पीट, पपरवाताड़ दुर्गा मंडप में विधि विधान से कलश स्थापना कर दुर्गा माता की पूजा अर्चना की गई. पुजारियों ने बताया कि इस बार दुर्गा माता हाथी पर आएंगी और नाव पर जाएंगी. नवरात्र शुरू होते ही पंडाल निर्माण के कार्य में तेजी आ गई है. साथ ही पूजा पंडालों के पास साफ-सफाई का कार्य भी जोरों पर है. दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. यह">https://lagatar.in/giridih-devotees-take-out-kalash-yatra-in-pachamba-for-shardiya-navratri/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शारदीय नवरात्र को लेकर पचम्बा में भक्तों ने निकाली कलश यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही