Search

गिरिडीह : शास्त्री नगर दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति का हुआ गठन

Giridih : गिरिडीह शहर के शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंडप में शनिवार 10 जून की रात 8 बजे वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुवई. बैठक में मोहल्ले के निवासियों ने सर्वसम्मति से 34 सदस्यीय दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति का गठन किया. [caption id="attachment_664615" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/DURGA-MANDAP-2-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> प्रबंधन समिति के गठन के लिए बैठक में शामिल लोग[/caption] स्वीकृत नियमावली के अनुसार दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव कराया गया. सर्वसम्मति से संजय कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, रितेश सराक को सचिव और मुकेश यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इनके साथ कैलाश राम उपाध्यक्ष, पपिन्द्र कुमार राणा संयुक्त सचिव और दीपक लाल सह कोषाध्यक्ष चुने गए. संरक्षक सदस्य के रूप में सुरेश साव, सुनील भूषण, अमर सिन्हा, कमलनयन सिंह, राजेश सिन्हा, सत्यनारायण प्रसाद, मिथिलेश कुमार, विजय सिन्हा, रंजय बरदियार, अनूप सिन्हा और प्रवीण सिन्हा को शामिल किया गया. दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति के नव चयनित संरक्षक सदस्य सुनील भूषण ने बताया कि शास्त्री नगर में पिछले चार दशकों से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता आ रहा है. मंडप अब बड़े मंदिर का स्वरूप ले चुका है. इसके संचालन और विकास के लिए एक प्रबंधन समिति के गठन की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी. उन्होंने बताया कि वही रंजीत सिन्हा, संदीप सौरभ, राजीव सिन्हा, मनीष मंडल, राजकमल राजेश, सीताराम पासवान, प्रवीर सिन्हा, दीपक अग्रवाल, संजय करुणेश, नटवर सराक, सत्या यादव, योगेश यादव, जितेंद्र राय, त्रिकाल कुमार, ओमप्रकाश मंडल, मितेश सराक और ओंकार प्रसाद को समिति सदस्य बनाया गया. यह">https://lagatar.in/giridih-symptoms-of-cancer-found-in-five-people-in-rotarys-cancer-screening-camp/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रोटरी के कैंसर जांच शिविर में पांच लोगों में मिले कैंसर के लक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//