Search

 
 
 

गिरिडीह : पारसनाथ पहाड़ पर पौधरोपण करेगी शिखरजी स्वच्छता समिति

 
समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय
Pirtand (Giridih): जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन के गेस्ट हाउस में 24 जुलाई को श्री शिखरजी स्वच्छता समिति की बैठक तेजनारायण महतो की अध्यक्षता में हुई. मौके पर पारसनाथ पहाड़ पर वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी व प्रमंडल वन पदाधिकारी (वन्य प्राणी आश्रयणी, हजारीबाग) को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सदस्य मनोज जैन के सुझाव पर अमल करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर मधुबन के स्कूलों में जाकर बच्चों को स्वच्छता व पर्यावरण बचाने से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सावन की मोक्ष सप्तमी पर यात्रियों के सेवार्थ एक दिवसीय सेवा शिविर लगाकर समिति के कार्यों के व्यापक प्रचार का निर्णय लिया गया. बैठक में नंदकिशोर सिंह, कैलाश अग्रवाल, विद्याभूषण मिश्र, अभिषेक सहाय, दिलीप तुरी, झरी महतो, नागेंद्र सिंह, संतोष जैन, प्रवीण जैन, विनोद राम, संतोष ठाकुर आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709411&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बुढियाखाद में बाइक के धक्के से महिला की मौत, लोगों ने की सड़क जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही