Search

 
 
 

गिरिडीह : शिव मंदिर बनेगा भव्य, जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन

 
भव्य कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, पूर्व विधायक, अधिवक्ता सहित कई गणमान्य
Giridih : बरमसिया शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का 21 अगस्त को भूमि पूजन किया गया. मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, पंडित विमल कीर्ति आदि की उपस्थिति में वाराणसी से आए ब्राह्मणों की टीम ने भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया. विदित हो कि बरमसिया में एक ही परिसर में भगवान शिव, पार्वती व बजरंगबली की मंदिर बनी हुई थी. जर्जर अवस्था में पहुंची मंदिर के जीर्णोद्धार का भार बरमसिया निवासी सह ज्योतिषाचार्य पंडित विमल कीर्ति, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, आनंद कुमार वर्मा, नीलू सिन्हा ने उठाया. इस कार्य में सभी का भरपूर सहयोग मिल रहा है. जानकारी के अनुसार भव्य मंदिर निर्माण में 20 लाख से अधिक की लागत आएगी. मौके पर अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, आनंद कुमार वर्मा, अजीत कुमार श्रीवास्तव, दीपक स्वर्णकार, समाजसेवी विकास सिन्हा, महेश जैन, मदन विश्वकर्मा, सुबोध प्रकाश, पूनम प्रकाश, रामजी यादव, अंजनी कुमार सिन्हा, आयुष सिन्हा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736022&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मां की हत्या के आरोपित की पुलिस कस्टडी में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही