Search

 
 
 

गिरिडीह: वोटिंग के बाद गोलीकांड, 2 लोग घायल, क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान वार्ड नंबर 18 के आजाद नगर हरिजन टोला में दो प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई. जिसके बाद गोलीकांड की घटना भी सामने आई. इस गोलीकांड को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है.
 

Giridih: नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान वार्ड नंबर 18 के आजाद नगर हरिजन टोला में दो प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई. जिसके बाद गोलीकांड की घटना भी सामने आई. इस गोलीकांड को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस कप्तान डॉ बिमल कुमार लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं.

 

वही घटना में गोली लगने से घायल हुए दोनों व्यक्ति की हालत स्थिर बनी हुई है. उपायुक्त ने बताया कि निकाय चुनाव शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के बाद वार्ड संख्या 18 के आजाद नगर में गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें दो लोग घायल हो गए. 

 

घटना में एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी है, जिन्हें तत्काल धनबाद के लिए रेफर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार घायलों हालत फिलहाल स्थिर है. वहीं दूसरे व्यक्ति के पैर में चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही डीसी और एसपी दलबल के साथ मौके पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. 

 

घटना के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है. जिला प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी हुई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही