Search

 
 
 

गिरिडीह : पचंबा में पथराव के बाद से लगातार दुकानें बंद

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- पचंबा थाना क्षेत्र के हटिया रोड में 12 जून की रात बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पथराव के बाद से लगातार दुकानें बंद है. बंद के तीसरे दिन 14 जून को भी दुकानें नहीं खुली. दुकानदारों के समर्थन में बीजेपी के पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी उतर चुके हैं. 14 जून को उन्होंने हटिया रोड में दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में अफसोस प्रकट करते हुए उन्होंने घटना की न्यायिक जांच और पथराव करने वालों की पहचान कर सजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि पथराव की घटना आसपास के इलाके में माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया. हटिया रोड में कुछ लोग वर्चस्व के लिए सड़क किनारे दुकान लगाते हैं तथा बेवजह आस-पास के लोगों पर पथराव करते हैं. 12 जून को भी माहौल बिगाड़ने के ले पथराव किया गया. बैठक में दीपक स्वर्णकार समेत कई दुकानदारों ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=330367&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाल श्रम प्रतिषेध दिवस पर बच्चों को दी निषेध कानून की जानकारी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही