Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : छोटकी खरगडीहा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी, पठन-पाठन प्रभावित

Advertisement
Advertisement
Giridih : जिले के बेंगाबाद प्रखंड स्थित छोटकी खरगडीहा उत्क्रमित हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं का पठन-पठान प्रभावित हो रहा है. इस स्कूल में गणित और भौतिकी, शारीरिक और संस्कृत के शिक्षक नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां शिक्षकों के 9 पद सृजित है. क्लर्क और आदेशपाल के एक-एक पद सृजित हैं. फिलहाल स्कूल में छह शिक्षक, एक क्लर्क और एक आदेशपाल पदस्थापित हैं. स्कूल के प्राचार्य उमाशंकर राम ने बताया कि स्कूल में भौतिकी, गणित, शारीरिक और संस्कृत विषय के शिक्षक नहीं है. चारों विषयों की शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. नौंवी और दशमी कक्षा में कुल 340 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण इस विद्यालय में छात्र से ज्यादा छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं. नौवी कक्षा में 206 विद्यार्थी है, जिसमें से 109 छात्राएं और 97 छात्र है. दशवीं कक्षा में 64 छात्राएं और 70 छात्र हैं. स्कूल में कंप्यूटर की भी व्यवस्था नहीं है, जबकि वर्तमान में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य है. इस स्कूल में प्रयोगशाला और पुस्तकालय है, लेकिन चारदीवारी नहीं है. चारदीवारी नहीं होने से विद्यार्थी खुद को असुरक्षत महसूस कर रहे हैं. बिजली की व्यवस्था है लेकिन सोलर लाइट की व्यवस्था नहीं है. विषयवार शिक्षक पदस्थापित करने की मांग इस संबंध में स्थानीय मुखिया सह बीजेपी नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के विकास के प्रति गंभीर नहीं है. हेमंत सोरेन सरकार में राज्य शिक्षा के क्षेत्र मे लगातार पिछड़ता जा रहा है. उन्होंने उत्क्रमित हाई स्कूल छोटकी खरगडीहा में विषयवार शिक्षक को पदस्थापित करने की मांग की है, जिससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा न हो. इस संबंध में डीईओ पुष्पा कुजूर ने बताया कि जिले के प्रायः सभी हाई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है. शिक्षकों की नियुक्ति होते ही रिक्त पदों को भरा जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=234065&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह :  तीन वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई योजना शुरू करने की कवायद तेज [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही