Search

 
 
 

गिरिडीह : कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची हुई शॉर्टलिस्ट

 
Giridih : कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों में कई दावेदारों के लिए बुरी खबर है. 27 जुलाई की शाम तक कई दावेदार भविष्य के हसीन सपने देख रहे थे, उनमें से कई के पर कतर दिए गए हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष पद के 11 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी. देर रात होते-होते इसमें तीन नाम और जुड़े. इस बार जिलाध्यक्ष पद के लिए पहली शर्त सदस्यता अभियान में सक्रिय योगदान का है. जिन दावेदारों ने सदस्यता अभियान में योगदान नहीं दिया उन्हें तवज्जो नहीं दी जा रही है.

तीन दावेदारों के बीच है मुकाबला

पार्टी सूत्रों के अनुसार अब मुख्य मुकाबला तीन दावेदारों के बीच है. इनमें अजय कुमार सिन्हा, सतीश केडिया व धनंजय सिंह शामिल हैं. बाकी दावेदार सदस्यता अभियान की कसौटी पर खरा नहीं उतरे. इन तीन दावेदारों को 29 जुलाई को रांची बुलाया गया है. अब यह तय है कि इन्हीं तीन में से किसी एक को जिलाध्यक्ष पद का कमान मिलेगा. जिलाध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल करने के लिए तीनों अपने-अपने स्तर से प्रयास भी कर रहे हैं. किसी को पूर्व केंद्रीय मंत्री का समर्थन हासिल है तो कोई विधायक के करीबी हैं. एक उम्मीदवार पूर्व सांसद के पुत्र हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=371416&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह में मिले तीन नए कोरोना मरीज  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही