Search

 
 
 

गिरिडीह : सीधी की घटना ने भारत और लोकतंत्र को शर्मसार किया -आप

 
आप के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, डबल इंजन की सरकार में आदिवासी, दलितों पर अत्याचार बढ़ा
Giridih : जब देश में अमृतकाल चल रहा है, डबल इंजन की सरकार वाले राज्य में मध्य प्रदेश के सीधी में भाजपा का एक गुंडा एक आदिवासी नागरिक के मुंह पर पेशाब कर रहा है. इस घटना ने देश और लोकतंत्र को शर्मसार किया है. उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने शनिवार 8 जुलाई को कही. उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे देश में भाजपा के ख़िलाफ़ काफी गुस्सा है. कहा कि प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने आते हैं और तीन दिन बाद ऐसी घटना घटती है. इस घटना के बाद डबल इंजन की सरकार में यदि थोड़ी सी भी नैतिकता बची हुई है तो मध्यप्रदेश के सीएम और देश के पीएम दोनों को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आदिवासी दलितों पर अत्याचार बढ़ा है. यह">https://lagatar.in/giridih-encounter-between-police-and-criminals-one-criminal-injured/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही