Search

 
 
 

गिरिडीह : 5 जनवरी को दिगंबर जैन समाज का मौन जुलूस

 
Giridih : पारसनाथ को पर्यटन घोषित करने का विचार झारखंड सरकार कर रही है. यह मामला अब तूल पकड़ चुका है. जैन समुदाय देश व्यापी प्रदर्शन कर विरोध कर रहे हैं. गिरिडीह में दिगंबर जैन समाज सरकार के निर्णय का विरोध 5 जनवरी को मौन जुलूस निकालकर करेगा. यह जानकारी 3 जनवरी को दिगंबर जैन समाज गिरिडीह के मंत्री नोकेश जैन ने पत्रकारों को दी. कहा कि जुलूस में झारखंड के सभी जिलों से जैन समुदाय के लोग भाग लेंगे. सभी को सूचना दी जा चुकी है. मौन जुलूस शहर के झंडा मैदान से दोपहर एक बजे निकाला जाएगा. पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. ज्ञापन में पारसनाथ को धार्मिक स्थल बनाए रखने की मांग की जाएगी. दिगंबर जैन समाज मौन जुलूस की तैयारी कर रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=516594&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मांगों को लेकर पैक्स कर्मियों का धरना शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही