Search

 
 
 

गिरिडीह : जैन समाज का मौन जुलूस 5 जनवरी को

 
Giridih : पारसनाथ को पर्यटन स्थल घोषित करने के झारखंड सरकार के विचार का जैन समाज विरोध कर रहा है. 5 जनवरी को गिरिडीह सकल जैन समाज की ओर से मौन जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. यह जानकारी 4 जनवरी को दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिगंबर जैन समाज के मंत्री नोकेश जैन ने दी. कहा कि मौन जुलूस जैन मंदिर से निकाला जाएगा, जिसमें गिरिडीह, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, धनबाद, बोकारो समेत झारखंड के अन्य जिलों से जैन समाज के लोग शामिल होंगे. जुलूस को मारवाड़ी समाज के साथ-साथ अन्य समाज का समर्थन भी मिल रहा है. उन्होंने कहा कि श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाए जाने का जैन समाज विरोध करता है. जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थकरों ने यहां तपस्या कर मोक्ष प्राप्त किए. पारसनाथ जैन समाज का आस्था का केंद्र है. इस स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करनी जैन समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. केंद्र और राज्य सरकार से मांग है कि इस पवित्र जगह को धार्मिक स्थल ही रहने दिया जाए. प्रेस वार्ता में रमेश जैन, विजय सेठी, मंजू जैन, रश्मि जैन, महेश जैन समेत मारवाड़ी समाज के प्रदीप अग्रवाल और दिनेश खेतान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=517523&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दवा दुकान संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में दो अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही