Search

 
 
 

गिरिडीह : देश में अराजकता की स्थिति, लोगों को मंदिर के नाम पर भटका रहे पीएम मोदी- दीपांकर

 

बगोदर में भाकपा माले ने श्रद्धा से मनाया पूर्व विधायक महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस

Bagodar (Giridih) : भाकपा माले ने बगोदर के पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाया. इस अवसर पर शहीद के जन्मस्थान खम्बरा में लोगों ने महेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद बगोदर बस स्टैंड पर हुए महजुटान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए. मुख्य अतिथि भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश में अराजकता की स्थिति है.अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है. महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. लेकिन प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी इन मुद्दों पर चुप हैं. उल्टे लोगों को मंदिर और मस्जिद में उलझाए हुए हैं. अक्षत बांटकर उन्हें भटकाया जा रहा है. दीपंकर ने कहा कि महेंद्र सिंह के शहीद हुए 19 वर्ष हो गए, बावजूद उनके प्रति लोगों का प्रेम कम नही हुआ है. शहादत दिवस पर जुटी भीड़ इसका प्रमाण है. माले ने महेंद्र के शहादत दिवस से महात्मा गांधी के शहीद दिवस तक झारखंड में जन संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

कोडरमा लोस सीट पर इस बार भाकपा माले की जीत तय

दीपांकर ने कहा कि 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाकपा माले कोडरमा सीट पर दूसरे नंबर पर था. इस साल होने वाले चुनाव में पार्टी की शानदार जीत होगी. पार्टी ने भाजपा को शिकस्त देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. रोजगार और युवाओं के सवाल पर हम जनता के बीच जाएंगे और समर्थन मांगेंगे.

बगोदर विधायक विनोद सिंह बोले- महेंद्र सिंह एक विचार हैं  

[caption id="attachment_834150" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/vinod-singh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संबोधित करते विधायक विनोद सिंह[/caption] समारोह को संबोधित करते हुए बगोदर से माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह एक विचार हैं. उन विचारों के साथ चलने के लिए यह संकल्प सभा आयोजित की गई. महेंद्र सिंह जनता के हक और अधिकार के लिए अंतिम समय तक लड़ते रहे. आम सभा में माले कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलते हुए आम लोगों को अधिकार दिलाने का संकल्प लिया है. गिरीडीह व कोडरमा लोकसभा सीट पर भाजपा और उसके सहयोगी लगातार 7 बार जीते, लेकिन लोगों की उम्मीदों पर खरा नही उतरे. इस चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी. मौके पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, राजकुमार यादव सहित हजारों लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-married-woman-hanged-herself-in-kasmar/">

बोकारो : कसमार में विवाहिता ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही