Search

 
 
 

गिरिडीह : पीरटांड़ के जमुनियाटांड़ व दर्दमार में छह लोग डायरिया से ग्रसित

 
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
Pirtand(Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड के गांवों में डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है. जमुनियाटांड़ में तीन लोग व दर्दमार में भी तीन लोग डायरिया से ग्रसित पाए गए हैं. जमुनियाटांड़ के तीन लोगों का इलाज पीरटांड़ स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था, जिसमें एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं दर्दमार में जो लोग ग्रसित हैं, उनका इलाज घर में ही किया जा रहा है. डायरिया फैलने की खबर सार्वजनिक होने के बाद 26 अगस्त को पीरटांड़ स्वस्थ्य विभाग की टीम जमुनियाटांड़ व दर्दमार पहुंचकर स्वस्थ्य कैम्प का आयोजन किया. कैम्प में लोगों की जांच कर दवाएं दी गईं. बीपीएम सिरित कुमारी ने बताया कि प्रखंड के जमुनियाटांड़ व दर्दमार के डायरिया प्रभावित छह लोगों का इलाज किया जा रहा है. स्वस्थ्य विभाग के टीम में डॉ प्रमोद कुमार, जीतू कुमार, सनातन मंडल, सहिया आदि शामिल थी. यह">https://lagatar.in/giridih-ajsu-engaged-to-win-dumri-sudesh-started-public-relations-campaign/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : डुमरी फतह करने को जुटी आजसू, सुदेश ने चलाया जनसंपर्क अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही