Search

 
 
 

गिरिडीह : सोबरन धोती साड़ी राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना-विधायक

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- गांडेय और बेंगाबाद प्रखंड में जेएमएम विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा कि सोबरन धोती साड़ी योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. हेमंत सोरेन विकास को लेकर गंभीर हैं. इस सरकार ने विकास की नई रेखा खींची है. हेमंत सरकार की उपलब्धियों को देखकर विपक्षी पार्टियां परेशान है. केंद्र की मोदी सरकार हेमंत सरकार को अस्थिर करने में लगी है. इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. कभी जांच एजेंसियों का सहारा लेती है तो कभी और कुछ. उन्होंने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाओं को राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है. इन योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा. मौके पर बेंगाबाद बीडीओ मो. कयूम अंसारी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू, प्रखंड प्रमुख मीना देवी, सीओ कृष्ण कुमार मरांडी समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=352148&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिक्षित युवा को नहीं मिली नौकरी, मुर्गी पालन कर बने आत्मनिर्भर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही