Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : समाज कल्याण संघ प्रतिनिधिमंडल विभिन्न मांगों को लेकर विधायक से मिले

Advertisement
Advertisement
Giridih : विभिन्न लंबित मांगो को लेकर झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने 6 अगस्त को स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से कहा कि वे मांगों से सीएम हेमंत सोरेन को अवगत कराएं. मांगों में सेविकाओं व सहायिकाओं की नियमावली गठित करने, मानदेय बढ़ोतरी, सेवानिवृत्त के बाद पेंशन की सुविधा, महंगाई भत्ता, उच्चतर पदों पर प्रोन्नति, समय पर मानदेय भुगतान समेत अन्य शामिल हैं. विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मांगों पर सरकार गंभीर है. विभागीय कार्य प्रगति पर है. थोड़ा धैर्य रखें, बहुत जल्द खुशखबरी मिलेगी. प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन, जिलाध्यक्ष देवंती देवी, जिला प्रभारी रेखा मंडल, अंशुलता स्वरूप, बिरमा कुमारी, गुड़िया देवी, कौशल्या गोप, नंदा सिंह, नीलम शर्मा, हीरालाल मंडल, प्रदीप कुमार वर्मा, विनोद कुमार वर्मा शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=380318&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही