Search

 
 
 

गिरिडीह : श्री शिखरजी के विकास में दक्षिण भारत जैन महासभा देगा सहयोग

 

महासभा के पदाधिकारियों से शिखरजी स्वछता समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

Pirtand(Giridih): श्री शिखरजी स्वछता समिति का प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के सांगली प्रवास पर है. जहां समिति के लोगों ने दक्षिण भारत जैन महासभा के पदाधिकारियों से मुलाकात कर तीर्थ क्षेत्र के विकास पर मंथन किया. इसके बाद दक्षिण भारत जैन महासभा के मुख्य कार्यालय महाराष्ट्र के सांगली में श्री शिखरजी स्वछता समिति के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के पूर्व शिखरजी स्वछता समिति मधुवन के पदाधिकारियों सम्मानित किया गया. बैठक में मधुबम को और बेहतर तरीके से स्वच्छ बनाने पर विचार विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि मधुबन से जो भी कचड़ा निकलता है, उसे रिसायकल किया जाएगा. बैठक में मधुवन क्षेत्र के विकास में आने वाली समस्याओं का निराकरण करने का मंथन किया गया. जैन महासंघ के अध्यक्ष ने इस कार्य में यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया है. यह">https://lagatar.in/giridih-pachamba-police-arrested-two-youths-with-five-kilos-of-ganja/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पचंबा पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही