Search

 
 
 

गिरिडीहः एसपी ने की पुलिस अधिकारियों संग बैठक, फरार वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

एसपी ने सख्त शब्दों में कहा कि कार्य में लापरवाही बारतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
 

बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

 
Giridih : गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने समाहरणालय सभागार में जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने व अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी सूरत में अवैध करोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, थानों में लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने, फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. साथ ही साइबर अपराधियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा.


एसपी ने सख्त शब्दों में कहा कि कार्य में लापरवाही बारतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में एएसपी सुरजीत कुमार, सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, बगोदर-सरिया एसडीपोओ धनंजय राम, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, साइबर डीएसपी आबिद खान, डीएसपी कौशर अली, प्रशिक्षु डीएसपी नीलम कुजूर, कैलाश महतो समेत सभी थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे. एसपी ने विगत माह विभिन्न कांडों के उदभेदन में बहेतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही