Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव को लेकर गिरिडीह एसपी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

 
Giridih : लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी दीपक शर्मा ने बुधवार को नक्सल प्रभावित डुमरी, पीरटांड और खुखरा थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया. ये तीनों थाना क्षेत्र की अति नक्सल प्रभावित इलाके में गिनती होती हैं. एसपी ने पोलिंग प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर इन सभी बूथों का निरीक्षण किए साथ ही उन सभी इलाके के लोगों से मिले. और लोगों अपील भी किए की निर्भीक हो कर मतदान करें.

एक करोड़ के इनामी नक्सली के परिजनों से की मुलाकात

एसपी ने एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के पैतृक घर पर उसके परिवार जनों से मिले और परिवारजनों से भी मतदान करने की अपील की. नक्सल क्षेत्र में जिन बूथों का एसपी ने निरीक्षण किया, उसमें 320 करमाटांड़, 362 नाओकन्या, 364 चतरो, 356 सोबरणपुर, 360 बंदगांव, 361 बंसिमरी गमहारा, 367 सोहरैया, 328 आंगनबाड़ी भावानद शामिल है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-people-will-give-a-befitting-reply-to-modi-government-in-the-elections-mathura-mahato/">बोकारो

: मोदी सरकार को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी- मथुरा महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही