Search

 
 
 

गिरिडीह : एसपी ने नक्सल प्रभावित बूथों का किया निरीक्षण, थानेदार को निर्देश

 
Giridih : गिरिडीह पुलिस-प्रशासन लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बुधवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र पीरटांड़ प्रखंड के संवेदनशील बूथों और क्लस्टर का निरीक्षण किया. इस दौरान वह अंगैया, बिसनपुर, खेतड़ाबार, पीरटांड़ और मांसोटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने बूथों पर गए और लोगों से मिलकर निर्भीक होकर वोट डालने की अपील की. उन्होंने थाना प्रभारी को सुरक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां दुरुस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही बूथों पर पेयजल, बिजली, साफ-सफाई समेत अन्य तमाम सुविधाओं को ठीक करने की बात कही. एसपी दीपक कुमार शर्मा ने स्कूल के बच्चों से मिलकर उनकी पढ़ाई के बारे में पूछताछ की. साथ ही उन्हें टॉफी, बिस्कुट आदि भी दिए. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-water-crisis-deepens-in-sariya-wells-and-ponds-are-drying-up//////////////">गिरिडीह

: सरिया में जलसंकट गहराया, सूख रहे कुआं-तालाब 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही