Search

 
 
 

गिरिडीह : नशेड़ियों के अड्डे पर एसपी ने मारा छापा,  चार युवक धराए

 

गिरिडीह स्टेशन रोड के अंटा बंगला मैदान में लगा रहता है मवालियों का अड्डा

Giridih :  गिरिडीह स्टेशन रोड के अंटा बंगला मैदान में 17 सितंबर की रात नशेड़ियों का अड्डा लगा हुआ था. यहां कई युवा बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दलबल के साथ अंटा बंगला आ धमके. इस दौरान पुलिस ने भागने के क्रम में चार युवकों को पकड़ लिया, वहीं मौके से एक स्कार्पियो और दो बाइक को भी जब्त किया गया है. मैदान में जहां-तहां बियर व शराब की बोतलें मिलीं, जबकि पास के एक गड्ढे से भारी मात्रा में शिरप की बोतलों को बरामद किया गया. इस दौरान एसपी ने पकड़ में आये युवकों की क्लास लगायी. इस संबंध में एसपी ने कहा कि खुलेआम नशा करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी. उन्होंने मौके पर मौजूद नगर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को सभी चारों लड़कों का मेडिकल करवाने व अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीएसपी संजय राणा भी पहुंचे. यहां एसपी दीपक शर्मा ने डीएसपी व थानेदार को खुलेआम नशा करनेवालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/green-signal-received-from-dgca-bokaro-and-dumka-airports-will-be-inaugurated-in-january-2024/">यह

भी पढ़ें: डीजीसीए से मिली हरी झंडी, बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का जनवरी 2024 में होगा उदघाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही