Search

 
 
 

गिरिडीह : दस लाख के इनामी नक्सली साहेब राम मांझी के घर पहुंचे एसपी

 
Giridih : गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा रविवार को अपनी टीम के साथ नक्सली संगठन भाकपा माओवादी  के 10 लाख के इनामी नक्सली साहेब राम मांझी के घर पहुंचे.  एसपी ने साहेब मांझी के घरवालों से मुलाकात की. उनसे कहा कि साहेब राम को समझााओ कि हिंसा का रास्ता छोड़कर सार्वजनिक जीवन में आ जाए. यही सही रास्ता है. मुख्यधारा में लौटने से साहेब के साथ उसके पूरे परिवार का कल्याण होगा. ज्ञात हो कि गिरिडीह पुलिस ने जिले में पिछले एक सप्ताह में शीर्ष नक्सली कमांडर, उसके 74 से अधिक सहयोगयों और दस्ता के सदस्यों का सत्यापन किया है. साहेब राम मांझी वर्तमान में भाकपा माओवादी का जोनल कमेटी मेंबर है. उसके खिलाफ गिरिडीह सहित कई अन्य जिलों में मुकदमें दर्ज हैं. रविवार को जब एसपी साहेब राम के घर पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि 15 वर्ष की उम्र में ही साहेब घर से निकल गया था. अभी साहेब के तीन बच्चे हैं. उसके दो बेटे मुंबई में काम करते हैं, जबकि एक बेटा घर पर रहकर पढ़ाई करता है. पत्नी गृहस्थी का काम करती है. यह भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/attach-the-houses-of-commanders-of-naxalite-organizations/">हजारीबाग:

 डीआईजी का निर्देश, नक्सली संगठनों के कमांडरों के घर करें कुर्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही