Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : व्यवहार न्यायालय में शुरू हुआ विशेष मध्यस्थता अभियान

Advertisement
Advertisement
मध्यस्थता समय और धन  के साथ रिश्ते भी बचाती है : पीडीजे वीणा मिश्रा Giridih : गिरिडीह व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार एक जुलाई से विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत की गई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लंबित मामलों में मध्यस्थता, परामर्श व सुझाव के सहारे मामले को सलटाने और दोनों पक्षकारों को इसके लिए जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि विशेष मध्यस्थता अभियान के तहत जिले के लोग पुराना और नया मामला, वाद विवाद दोनों पक्षों के बीच सहमति के माध्यम से निष्पादित किया जायेगा. कहा कि इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. कहा कि मध्यस्थता न सिर्फ समय और धन को बचाती है, बल्कि रिश्ते को भी टूटने से बचाती है. विशेष मध्यस्थता अभियान में जमीन संबंधी विवाद, पारिवारिक विवाद, तलाक संबंधी मामले, आपराधिक सुलहनीय मामले, वाहन दुर्घटना संबंधी मामले, विद्युत, उत्पाद विभाग संबंधी मामले, वाणिज्य मामले, चेक बाउंस समेत विभिन्न नए और पुराने मामलों का निपटारा किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/giridih-joking-in-the-name-of-tap-water-in-every-house-cpi-ml/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : घर-घर नल-जल के नाम पर हो रहा मजाक - भाकपा माले [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही