Search

 
 
 

गिरिडीह : नव वर्ष पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना

 
Giridih : अंग्रेजी नव वर्ष 2023 के अवसर पर गिरिडीह के सभी गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना की. 31 दिसंबर 2022 को नये साल की पूर्व संध्या पर पीएच चर्च जंगलपुर, सीएनआई चर्च पचंबा, ख्रिस्त राजा चर्च मोहनपुर में वाच नाईट प्रार्थना की गई. 1 जनवरी को गिरजाघरों में अलग-अलग समय पर प्रार्थना की गई. लोगों ने सामूहिक गान और प्रार्थना किए. पीएच चर्च जंगलपुर में प्रभु भोज का आयोजन किया गया. चर्च के पास्टर स्टीफन हेंब्रम ने लोगों को बाईबल का संदेश पढ़कर सुनाया. उन्होंने कहा कि हर वर्ष नव वर्ष पर हमलोग नई योजनायें बनाते हैं. कई लोगों की योजनाएं पूरी होती है तथा कई लोगों की पूरी नहीं होती. सका वजह यह है कि लोग परमेश्वर के बताये रास्ते पर नहीं चलते. लोगों को परमेश्वर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए. 1 जनवरी संकल्प लेने का दिन है. हमलोग संकल्प लें कि पूरे साल पाप और अपराध नहीं करेंगे. ऐसा करने पर प्रभु ईसा मसीह हमें आशीष देंगे. हमारी योजनाएं भी सफल होगी. नव वर्ष के अवसर पर पीएच चर्च कोल्डिहा, पीएच चर्च बरगंडा, जेम्स चर्च गिरिडीह, रेलवे चर्च, ख्रिस्त राजा चर्च, सीएनआई चर्च पचंबा समेत प्रखंडों में स्थित चर्चों में विशेष प्रार्थना की गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=514720&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : घर में चोरी करने घुसे चोर की पीटकर हत्या, जांच जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही