Search

 
 
 

गिरिडीह : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धनवार के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान

 
Dhanwar (Giridih) : अयोध्या में रमलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को धनवार बाजार सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा. मंदिरों की साफ-सफाई कर फूल पत्तियों व बल्बों से सजाया गया. केसरिया झंडों से पूरा इलाका पाट दिया गया. जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाए गए हैं. धनवार के ब्लॉक मंदिर, बड़ा चौक, महावीर मंदिर बरजो, हेमरोडीह, कारूडीह, सापामारण, मोदीडीह, नावाडीह समेत सभी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया. विधि व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा. बरजो दुर्गा मंडप में सुबह से ही रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है. आयोजन में लालजीत कुमार पांडेय, शशि भूषण पांडेय, सुशेन पांडेय, मानव शास्त्री, सोनीत सिन्हा, प्रशांत पांडेय, आमोद पांडेय, पवन नारायण देव, सानू सिन्हा आदि का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-girls-made-rangoli-of-shri-ram-in-tand-balidih/">बोकारो

: टांड़ बालीडीह में युवतियों ने बनाई श्रीराम की रंगोली 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही